{"_id":"62e265b86fd7fc2712207215","slug":"ncp-chief-sharad-pawar-made-siraj-mehndi-chairman-of-minority-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: जौनपुर के सिराज मेंहदी को शरद पवार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, माइनॉरिटी सेल का बनाया चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: जौनपुर के सिराज मेंहदी को शरद पवार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, माइनॉरिटी सेल का बनाया चेयरमैन
Thu, 28 Jul 2022 04:02 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:02 PM IST
सार
जौनपुर निवासी वरिष्ठ नेता सिराज मेंहदी को एनसीपी माइनॉरिटी सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिराज मेंहदी ने कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए पवार साहब का आभार।
विज्ञापन
एनसीपी माइनॉरिटी सेल के चेयरमैन बने सिराज मेंहदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने जौनपुर निवासी वरिष्ठ नेता सिराज मेंहदी को एनसीपी माइनॉरिटी सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी का मानना है कि सिराज मेंहदी का राजनीति में लंबा अनुभव है, जिसका फायदा अब पार्टी को मिलेगा। ऐसे वक्त में जब केंद्र और कई राज्यों की सरकार अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव कर रही है। हमें अल्पसंख्यकों के हित में काम करना है और उनके साथ मजबूती से खड़े रहना है।
विज्ञापन
सिराज मेंहदी ने कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए पवार साहब का आभार। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय राजनीति में जोड़ा है। मैं अपने समाज के लिए, कौम के लिए और मेहनत से काम करूंगा। साथ ही पार्टी के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार करूंगा। उन्होंने कहा कि आज देश को 80 और 20 में बांटने की, समाज में जहर फैलाने की कोशिश हो रही है। जबकि हमारा देश फूलों का गुलदस्ता है। सबको बराबर का अधिकार है। इस गुलदस्ते को संभाल कर रखना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने नियुक्ति के दौरान सुझाव दिया कि नफरत के खिलाफ लड़ाई को और तेज करना है। बता दें कि सिराज मेंहदी कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। नवम्बर, 2019 में कांग्रेस ने उन्हें विवादित बयानों के कारण पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया था।
विज्ञापन