फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NCC will be studied as a subject, benefits mentioned

विषय के रूप में होगी एनसीसी की पढ़ाई, बताए लाभ

Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
NCC will be studied as a subject, benefits mentioned
मड़ियाहूं। एनसीसी 98 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गोविंद कन्याल और 96 यूपी बीएन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सजल जैन ने स्थानीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एनसीसी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। नई शिक्षा नीति के तहत एनसीसी को एक विषय के रूप में मान्यता मिलने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एनसीसी को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। छात्र अपनी कक्षाओं में इसका चयन एक विषय के रूप में करेंगे। विवि अनुदान आयोग की तरफ से इस आशय का पत्र विश्वविद्यालयों को जारी किया जा चुका है। देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत एनसीसी के कैडेट अभी तक अतिरिक्त कोर्स के रूप में एनसीसी की ट्रेनिंग प्राप्त करते थे। अपने विषय के अतिरिक्त उन्हें एनसीसी के लिए अलग से समय देना पड़ता था। कमान अधिकारी ने बताया कि अब छात्र बी एवं सी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के साथ ही उच्च प्रशिक्षण के लिए अकादमिक क्रेडिट भी प्राप्त कर सकेंगे। केंद्रीय और राज्य सेवाओं के अतिरिक्त निजी क्षेत्र में भी रोजगार के पर्याप्त अवसर एनसीसी के छात्रों को प्राप्त होंगे। इन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अलग से बोनस अंक दिए जाएंगे। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार इस कोर्स को 6 सेमेस्टर और 24 क्रेडिट प्वाइंट में विभक्त किया गया है, जो नई शिक्षा नीति के अनुरूप है। बैठक में कैप्टन एसके पाठक, कैप्टन यश मिश्रा, सरोज, सीनियर ऑफिसर नीरज कुमार, विनोद मिश्रा, आरपी सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। संचालन 98 यूपी बटालियन के अमित पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed