फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nautapa starts today, temperature expected to cross 44 degrees, stay alert

Jaunpur News: नौतपा आज से, 44 डिग्री के पार तापमान पहुंचने की उम्मीद, रहें सतर्क

Sun, 25 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nautapa starts today, temperature expected to cross 44 degrees, stay alert
जौनपुर। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा (25 मई से 2 जून तक) की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इन 9 दिनों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचेगा। गर्मी और उमस बरकरार रहेगी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने बरसात की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते दो वर्षों में साल 2023 में नौतपा के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री व साल 2024 में 43 डिग्री गया था।मई महीने से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला है। बीते दो सप्ताह में तीन बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है और समापन 2 जून को होगा। इस दौरान तापमान फिर 44 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान और बरसात होगी। ऐसे में नौतपा के दौरान भी बरसात की संभावना है। उमस बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

साल 2023 में अधिकतम 40 और 2024 में 43 पहुंचा था तापमान-मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार साल 2023 में 31 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे ही साल 2024 में 29 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले साल भी नौतपा में गर्मी ने लोगों को खूब सताया था।
विज्ञापन

नौतपा से बचाव से करें ये उपाय
- सुबह-शाम ही बाहर निकलें
- सिर को ढककर रखें, जैसे टोपी या दुपट्टा, आँखों को बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें

- ठंडी तासीर वाले फल और पेय पदार्थों का सेवन करें, जैसे खीरा, तरबूज, नारियल पानी
- हीट स्ट्रोक से बचने के लिए नियमित रूप से आराम करें और पानी पीते रहें
- शराब, कैफीन और नॉनवेज के सेवन से बचें
दो वर्षों में नौतपा के दौरान मौसम का रिकॉर्ड
साल 2023 - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
25 मई - 30 - 24
26 मई - 31 - 23
27 मई - 34 - 24
28 मई - 36 - 29
29 मई - 37 - 27
30 मई - 39 - 29
31 मई - 40 - 29
01 जून - 38 - 29
02 जून - 39 - 28
साल 2024 - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
25 मई - 41 - 30
26 मई - 41 - 32
27 मई - 41 - 31
28 मई - 40 - 28
29 मई - 43 - 29
30 मई - 42 - 32
31 मई - 39 - 29
01 जून - 39 - 29
02 जून - 36 - 27
नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है। इस दौरान मौसम गर्म रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बरसात भी होगी। फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे समय में चिकित्सकों द्वारा जो उपाय बताए गए हैं लोगों को उसका पालन करना चाहिए। - अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed