फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Naupedwa May to put the jam on road

नौपेड़वा-मई रोड पर लगाया जाम

Fri, 03 Feb 2017 12:37 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 03 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Naupedwa May to put the jam on road
बाईपास हाईवे का निर्माण रोकते ग्रामीण - फोटो : jounpur
नौपेड़वा के पास हाईवे बाईपास निर्माण से नौपेड़वा से मई लेदुका का सीधा सम्पर्क टूटने को लेकर आंदोलित ग्रामीणों ने गुरुवार को दूसरी बार हाईवा का निर्माण रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी यहां सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया था। इसकी भनक ग्रामीणों को लेगी तो सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने गोरियापुर के पास नौपेड़वा-मई रोड को जाम कर दिया। पहुंचे कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन


वाराणसी सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 को फोरलेन बनाने के लिए नौपेड़वा में बाईपास का  निर्माण किया जा रहा है। बाईपास निर्माण के चलते नौपेड़वा-मई लेदुका रोड को ब्लाक कर दिया जा रहा है। ऐसा करने से 50 से अधिक गांव के लोगों को इलाके की प्रमुख बाजार नौपेड़वा पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना होगा। इसी बात से खफा ग्रामीण सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को ठेकेदार ने बाईपास निर्माण का काम शुरू करा दिया। इसकी भनक गांव के लोगों को हुई तो सैकड़ों की तादात में लोग मौके पर पहुंच गए और श्रमिकों को दौड़ा लिया। काम बंद कराने के बाद ग्रामीणों ने नौपेड़वा-मई रोड को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह काम दिल्ली से हो रहा है ऐसे में नियम के तहत लिखापढ़ी की जायेगी। इस दौरान शोभनाथ यादव, जितेन्द्र यादव, अशोक यादव, बोड़ई यादव, संघर्ष यादव, बाबूराम यादव, पंकज यादव, राकेश यादव, सुनील यादव, अनिल यादव, रायसाहब यादव, बादशाह हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed