फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   National organizer of BJP Kisan Morcha, Hridaynath Singh passes away

Jaunpur News: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदयनाथ सिंह का निधन

Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
National organizer of BJP Kisan Morcha, Hridaynath Singh passes away
सुइथाकला। क्षेत्र के अमावां खुर्द गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदयनाथ सिंह (82) का सोमवार की देर रात लखनऊ में निधन हो गया। मंगलवार की सुबह जैसे ही क्षेत्र में उनके निधन की खबर मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। तहसील प्रचारक के रूप में कार्य शुरू करने वाले हृदयनाथ सिंह राष्ट्रीय संघटक पद तक पहुंचे थे।
विज्ञापन


हृदयनाथ सिंह मूल रूप से सुइथाकला विकासखंड के अमावां खुर्द गांव के निवासी थे। वह लखनऊ में थे। जहां रात में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। शिक्षा पूरी करने के बाद वह प्रचारक के रूप में संघ से जुड़ गए। तत्कालीन फैजाबाद जिले की अकबरपुर तहसील से तहसील प्रचारक के रूप में कार्य शुरू कर जिला व विभाग प्रचारक तक पहुंचे। बाद में उन्हें भाजपा में भेज दिया गया। उन्होंने संगठन मंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखंड आदि प्रदेशों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में कार्य करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री पद तक पहुंचे। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय संघटक किसान मोर्चा के रूप में कार्यरत थे। वह दिल्ली में निवास करते थे। स्व. सिंह के परिवार में पुत्र अजीत प्रताप सिंह, पुत्री कुसुम तथा उनकी पत्नी गुनराजी देवी हैं। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई शोभनाथ सिंह का तीन वर्ष पहले स्वर्गवास हो चुका है। तीसरे नंबर के भाई रामनाथ सिंह का परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed