जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से बीआरपी इंटर काॅलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। फाइनल मैच ओम साईं क्लब और टीडी काॅलेज के बीच खेला गया। मुकाबले में टीडी कॉलेज ने साईं क्लब को 51 अंक से हरा दिया और नमो कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्यअतिथि खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने विजेता और उप विजेता टीम को कप और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल खिलाड़ी और नौजवानों को लेकर सजग है। ग्रामीण परिवेश के युवा खेल के क्षेत्र में देश प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल टीडी काॅलेज और मेंहदी गंज के बीच खेला गया। इसमें टीडी काॅलेज 31 के मुकाबले 42 प्वाइंट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ दी मैच शेखर रहे। दूसरा सेमीफाइनल टीडी पीजी काॅलेज और ओम साईं क्लब के बीच खेला गया। इसमें 32 के मुकाबले 40 प्वाइंट से ओम साईं क्लब ने जीत दर्ज की सत्यम सिंह और शिवा सिंह संयुक्त रूप से मैन आफ दी मैच रहे। फाइनल मुकाबला टीडी काॅलेज और ओम साईं क्लब के बीच खेला गया। टीडी काॅलेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच हर्ष यादव रहे और मैन आफ द सीरीज टीडी कालेज के खिलाड़ी मुजाहिदीन रहे। पुष्पराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। कबड्डी, खो-खो और कुश्ती जैसे खेलों का ग्रामीण इलाकों से गहरा जुड़ाव है। इस पर ग्रामीण आबादी के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, आमोद सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, इन्द्र्सेन सिंह, प्रदीप यादव, नीरज मौर्य, पुनीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।