फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Namaz on Goodbye Zuma,

अलविदा जुमा पर लोगों ने अदा की नमाज,

Sat, 08 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Namaz on Goodbye Zuma,
जौनपुर। रमजान उल मुबारक के अलविदा जुमा की नमाज घरों में अदा की गई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मस्जिदों में पांच पांच की संख्या में इंतजामिया कमेटी के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान कोरोना महामारी के खात्मे और जो हजारों लोग अपनों से इस बीमारी के कारण बिछुड़े हुए हैं, उन्हें मिलाने की दुआ मांगी। अलविदा के जुमे की नमाज कोरोना कर्फ्यू के कारण घरों में ही अदा करने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं ने पहले से ही अपील की थी। पुलिस प्रशासन की ओर से भी लोगों को घरों में ही नमाज पढ़ने के निर्देश दिए गए थे। फिर बी एहतियातन मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न हो सके।शाही पुल पर स्थित शेर वाली मस्जिद में पेश इमाम मौलाना कारी जिया जौनपुरी ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

इसी प्रकार मोहल्ला शेख मोहामिद में स्थित मस्जिद फाजिल शाह में मौलाना सम्सुद्दीन, मदीना मस्जिद में कयामुद्दीन ने नमाज अदा कराई। आया की मस्जिद, शाह मदार मस्जिद, बड़ी मस्जिद और अटाला मस्जिद में भी इंतजामियां कमेटी के पांच पांच लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद रोजेदारों ने मुल्क और दुनिया में फैली महामारी के खात्मे की दुआ मांगी। खेतासराय: शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुमा पर कोविड गाइड लाइन के अनुपालन में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज पढ़ी ।नमाज से पहले इमाम हाफिज शफीकुल कादरी ने जुमा का खुतबा पढ़ा ।नमाज के बाद इमाम शफीकुल कादरी ने दुआ मांगी । कहा कि अल्लाह ताला हमारे गुनाहों को माफ करे और कोरोना जैसी महामारी से सभी को छुटकारा मिले ।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर में अकबरी मस्जिद,जामा मस्जिद सहित नगर के आधा दर्जन मस्जिदों मे पांच पांच लोगो ने नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस मस्जिदो के आस पास चक्रमण करती रही। सिंगरामऊ: बहरीपुर मस्जिद, लालगंज मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों मे पांच पांच लोगो ने नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस मस्जिदो के आस पास चक्रमण करती रही। बहरीपुर मस्जिद के इमाम फहीम अंसारी ने बताया की बीमारी को खत्म करने के लिए दुआ की गई। मड़ियाहूं: कस्बे की सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज पांच लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जामा मस्जिद में पेश इमाम हाफिज हबीबुर्रहमान ,मदीना मस्जिद में मौलाना शोएब , गोले वाली मस्जिद में हाफिज शादाब हलीमी, मिया फाटक वाली मस्जिद में हाफिज एहतेशाम, रौजे वाली मस्जिद में मौलाना फ़हीम, नई मस्जिद में कारी सराफत, हयातन वाली मस्जिद में हाफिज गुफरान, नुरानी मस्जिद में हाफिज महफुज, ऊंचे वाली मस्जिद में हाफिज नदीम, मास्टर जमाल की मस्जिद में हाफिज अनवारुल अहमद, कसाब टोला मस्जिद में हाफिज अबू सालेह, कब्रिस्तान वाले मस्जिद में हाफिज सफीकुर्रहमान, महतवाना मस्जिद में हाफिज शीश, पाही वाली मस्जिद में हाफिज सलमान, अताउल्लाह खान की मस्जिद में हाफिज गुफरान ,मिर्दहा मस्जिद में मौलाना असलम, चकराबियां मस्जिद में मौलाना इस्माइल ने पांच लोगों के साथ जुमे की नमाज अदा कराई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed