फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Namami Gange team inspected, beautification from Sadbhavana to Shastri Bridge

Jaunpur News: नमामि गंगे की टीम ने किया निरीक्षण, सदभावना से शास्त्री पुल तक सुंदरीकरण

Wed, 12 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Namami Gange team inspected, beautification from Sadbhavana to Shastri Bridge
जौनपुर। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों की टीम, निधि डंडोना (रीवर फ्रंट डेवलपमेन्ट एक्सपर्ट) एवं इंजीनियर पंकज रावत बुधवार को जिले में पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री के साथ उन्होंने सद्भावना सेतु से शास्त्री सेतु तक स्थलीय निरीक्षण किया। सद्भावना से शास्त्री पुल तक सुंदरीकरण पर सहमति बनी। राज्यमंत्री ने सबंधित अधिकारियों से घाटों के सुंदरीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि अतिशीघ्र ही घाटों के सुंदरीकरण के कार्य की स्वीकृति मिल जाएगी। घाट के निर्माण लिए मंत्री गिरीश यादव कई बार केंद्रीय मंत्री और डिजी नमामि गंगे से मिलकर घाटों के सुंदरीकरण के लिए आग्रह किए थे। इस मौके पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, यूपीपीसीएल के अभियंता अजय, श्याममोहन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, सुनील यादव, बसंत प्रजापति और पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed