फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nagar Panchayat organized a cleanliness awareness rally

नगर पंचायत ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

Wed, 12 Aug 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat organized a cleanliness awareness rally
जफराबाद। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत जफराबाद में जागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता अपनाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। सफाई कर्मियों ने सड़क व पटरी पर पड़े पॉलीथिन को उठाया। रैली का नेतृत्व कर रहे ईओ आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने लोगों से घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरों को डस्टबिन में रखने और सफाई कार्य में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

रैली के दौरान लगभग दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन भी नगर पंचायत कर्मियों ने दुकानदारों से जमा कराया। ईओ ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग कर रहे थे। रैली के दौरान उन्होंने उसे जमा कर दिया। अब दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। रैली में सभासद चंद्रशेखर, सेराज अंसारी, लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, गुड्डू खां, शनि गुप्ता, साजन, सावन, बबलू, शाह दाऊद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed