फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   nadee mein gire baik savaar do yuvakon kee maut

नदी में गिरे बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 09 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
nadee mein gire baik savaar do yuvakon kee maut
मुंगरा बादशाहपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर, उकनी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात बाइक नदी में जा गिरी। जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों प्रयाराज जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। प्रयागराज जिले के बहरिया थाना अंतर्गत तुलापुर सिकंदरा निवासी आशीष कुमार (25) पल्सर बाइक से अपने परिचित थरवई थाना क्षेत्र के वाजिरपुर निवासी अखिलेश यादव (23) के साथ बृहस्पतिवार की रात किसी काम से सुजानगंज जा रहे थे। रात तीन बजे दोनों मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायपुर, उकनी से गुजर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी की गति अधिक होने और अंधेरे के कारण निर्माणाधीन पुल की जानकारी न होने से वह हादसे का शिकार हो गए। डेढ़ साल से निर्माणाधीन पुल के पास कोई डिवाइडर या खतरे के संकेत का बोर्ड नहीं लगा है। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सदानंद राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और उच्चधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। जिस पर क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, सतहरिया चौकी प्रभारी अजय पाण्डेय भी पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी में से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान उनकी जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से हुई। सीओ ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed