फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NAAC team submitted evaluation report to Vice Chancellor

Jaunpur News: नैक टीम ने कुलपति को सौंपी मूल्यांकन की रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
NAAC team submitted evaluation report to Vice Chancellor
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को नैक मूल्यांकन टीम के अध्यक्ष मधुसूदन विधि विश्वविद्यालय कटक के कुलपति प्रो. कमलजीत सिंह ने कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य को एग्जिट मीटिंग में रिपोर्ट सौंपी। सात से नौ अगस्त तक तीन दिवसीय निरीक्षण में टीम ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का बिंदुवार निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक्जिट मीटिंग में नैक पीयर टीम के अध्यक्ष मधुसूदन विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कमलजीत सिंह ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मिलकर काम कर रहे हैं, यह बहुत सुखद है। पूर्वांचल के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित यह विश्वविद्यालय शिक्षा के उच्च मापदंडों पर खरा है। उन्होंने नैक पीयर टीम के तीन दिवसीय निरीक्षण के अनुभवों को साझा किया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तारीफ की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि नैक मूल्यांकन को सफल कराने में विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने अपना पूरा योगदान दिया है। मैंने नैक की चुनौती को स्वीकार करते हुए कार्यकाल के अंदर ही इसे पूरा किया। नैक पीयर समिति के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय ने स्वागत, संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गिरधर मिश्र ने किया। इसके पूर्व कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय की समितियों के नोडल अधिकारी, समन्वयक और सदस्यों के साथ बैठक की। सभी समितियों के दस्तावेजों को भी देखा। नैक टीम के प्रोफेसर योगेंद्र सिंह एवं प्रो. जोकैथलोआंगी ने एनएसएस, रोवर्स रेंजर भवन में समन्वयकों के साथ बैठक कर दस्तावेजों को देखा। टीम ने बापू बाजार समेत अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। आईक्यूएसी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, काउंसिलिंग रैंप का भौतिक सत्यापन किया। आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय ने परिचय कराया और टीम के प्रति आभार प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। देर शाम कार्य परिषद और कुलसचिव, वित्त अधिकारी सहायक कुलसचिव के साथ आंकड़ों का सत्यापन किया। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो राजेश शर्मा, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. सुरजीत यादव, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. नीतेश जायसवाल, डा. पुनीत धवन, डा. प्रवीण सिंह. डा. रसिकेश, डा आशुतोष सिंह, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अनु त्यागी, डॉ. अमित वत्स, डा. धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed