फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mvesiaen for security guarded overnight

मवेशियाें की सुरक्षा के लिए पहरा दे रहे रातभर

Tue, 11 Aug 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 11 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mvesiaen for security guarded overnight
पशु तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीण खौफजदा हो गए हैं। स्थिति यह है कि मवेशियाें की सुरक्षा के लिए ग्रामीण सारी रात जाग कर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह स्थिति जिले के तकरीबन सभी थाना क्षेत्रों में है। सोमवार को मवेशियाें की चोरी से गुस्साए लोगों ने एसपी सिटी का घेराव कर उन्हें पत्रक सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सजग नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
 
मवेशियाें की तस्करी खासकर मीरगंज, रामपुर, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, महराजगंज, बदलापुर, बक्शा, सिंगरामऊ, खुटहन, सरपतहा, खेतासराय, सरायख्वाजा, केराकत, चंदवक, जलालपुर आदि थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो
विज्ञापन


रही है। कहीं न कहीं तस्करों और चोरों को पुलिस का सह भी प्राप्त हो रहा है। कहने को तो पुलिस सड़कों पर रात में गश्त करती है लेकिन उन्हें तस्कर दिखाई नहीं देते। कभी कोई गाड़ी रात में मिल भी गई तो सिपाही उनसे मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


तय कर लेते  हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई से अब तक जिले भर में करीब पांच सौ मवेशियाें को लादकर तस्कर उठा ले गए। इसमें अकेले केराकत, चंदवक थाना क्षेत्र से 200 मवेशी शामिल हैं। ग्रामीणों की मानें तो अधिकतर


मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं करती है । उनका सीधा आरोप है कि तस्करों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के सामने ही पशुओं से लदी गाडिय़ां गुजरती हैं लेकिन सिपाही बोलते नहीं हैं। सूचना देने पर भी उनका पीछा नहीं करते।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed