फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder was done for interfering in other's dispute, three arrested

Jaunpur News: दूसरे के विवाद में हस्तक्षेप करने पर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Murder was done for interfering in other's dispute, three arrested
करंजाकला/जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के तिवारी पूरा की पाही में बृहस्पतिवार की रात सोते समय पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों ने बताया कि दूसरे के विवाद में हस्तक्षेप करने पर उन्होंने हत्या की थी। बृहस्पतिवार की रात में तिवारी पूरा निवासी पंधारी यादव (52) की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मृतक पंधारी की पत्नी उर्मिला ने आरोप लगाया था कि कि मनोज अपने साथियों के साथ पाही पर जाकरण वहां हत्या किया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। हत्या को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने पंधारी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में तीन आरोपियों मनोज यादव, सूरज यादव उर्फ मट्टू व सूरज उर्फ भल्लर को कुहिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों वहां किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि एक दिन पहले किसी बरात में दो लोगों के बीच हुए विवाद में पंधारी हस्तक्षेप किया था। यही बात आरोपियों को इतनी नागवार लगी कि पाही पर सोते समय पंधारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed