फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   murder

लूट के आरोपी की नदी में मिली लाश, एक घंटे में हत्या का पर्दाफाश

Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
murder
बक्शा। थाना क्षेत्र के द्रोणीपुर हींगूपुर गांव के पास मंगलवार को सई नदी में युवक की हत्या कर फेंकी हुई लाश मिली। युवक के सीने में गोली लगी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने एक घंटे में हत्या का पर्दाफाश करते हुए दावा किया है कि युवक लूट का आरोपी था। लूटी गई बाइक की बिक्री से मिले रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद में साथियों ने उसकी हत्या की है। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने एसओजी टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है द्रोणीपुर गांव निवासी विनोद गौतम का पुत्र करन (22) 15 दिन पहले घर से दिल्ली जाने की बात कह निकला था। उसके चाचा शिवशंकर उसे बदलापुर स्टेशन तक छोड़ने गए थे। वहां करन का मित्र प्रीतम मिल गया। उसे भी दिल्ली जाना था। चाचा करन को वहां छोड़कर घर चला आया। उसके बाद से परिवार वाले समझ रहे थे कि करन दिल्ली चला गया है। मंगलवार की शाम गांव के कुछ लड़के सई नदी के किनारे गए थे। वहां नदी के किनारे झाड़ी में युवक का शव फंसा हुआ था। पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी शिनाख्त करन के रूप में हुई। उसके सीने में गोली लगी थी। करन के पिता विनोद गौतम हैदरपुर बाजार में साइकिल बनाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। विनोद के दो पुत्रों में सबसे बड़ा करन ही था। दूसरे पुत्र अर्जुन का भी 4 सालों से पता नहीं है। घटना की सूचना पर एसपी राजकरन नय्यर, सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष बक्शा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मृतक करन मछलीशहर और सिकरारा थाना क्षेत्र में लूट और छिनैती की तीन वारदातों में आरोपी था। उसने हाल ही में अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटी गई बाइक के पैसे के बंटवारे में साथी ने उसकी हत्या की है। गुलशन को मछलीशहर पुलिस ने मंगलवार की सुबह लूट के मामले में दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed