फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   murder in jaunpur unknown Youth killed by beating head with bricks and attempt to burn dead body

सनसनीखेज वारदात: जौनपुर में ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या, शव को जलाने का प्रयास

Mon, 21 Mar 2022 09:51 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 09:51 AM IST
सार

जौनपुर के सोहनी गांव में सोमवार अलसुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने अधजले शव को देखा तो शोर मचाया।  सिर एवं शरीर के अन्य अंगों पर ईंट से ताबड़तोड़ वार के कई निशान थे। 

विज्ञापन
murder in jaunpur unknown Youth killed by beating head with bricks and attempt to burn dead body
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में अपराधियों ने बीती रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। केराकत कोतवाली के सोहनी गांव में अज्ञात युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। सोमवार अलसुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने अधजले शव को देखा तो शोर मचाया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमोर्टम के लिए लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। खेत में अधजला शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


युवक के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों पर ईंट से ताबड़तोड़ वार के कई निशान थे। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। हाथ मे घड़ी और गले में सोने की चैन थी।  इंस्पेक्टर केराकत लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि युवक के चेहरे  पर ईंट से कई बार प्रहार किया गया। उसे सड़क से घसीटते हुए गेहूं के खेत में लाया गया। जहां उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed