फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder in jaunpur in dispute of water withdrawal

जौनपुरः पानी निकासी के विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 25 Jun 2020 10:03 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Murder in jaunpur in dispute of water withdrawal
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नेवरहा गांव में बुधवार की रात पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों ने वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसे बचाने गए बेटे व बहु को भी जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में तनाव बना हुआ है। सीओ बदलापुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

 
नेवरहा गांव निवासी रामआसरे पांडेय (65) के दरवाजे पर बुधवार को हुई बारिश का पानी लग गया था। पड़ोस में जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से पानी नहीं निकल पा रहा था। देर रात रामआसरे अवरोध हटाने लगे, जिसे लेकर पड़ोसियों से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उनकी जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद बड़ा बेटा ओमप्रकाश (35) और छोटी बहू नंदिनी (28) पत्नी प्रेमप्रकाश बचाव में आई तो उनकी भी पिटाई की। सूचना पाकर पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची। आननफानन में गम्भीर रूप से घायल रामआसरे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर सुजानगंज पुलिस गांव पहुंची और शव कब्जे में लेकर थाने ले आयी। घटना से गांव में तनाव है। काफी फोर्स लगा दी गई है। सीओ बदलापुर महेंद्र सिंह देव ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।


ग्रामीणों को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसओ अजय सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र ओमप्रकाश ने नामजद तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed