फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder in Jaunpur Bala was shot dead including the head of the block nominated

सभासद हत्याकांड: बाला को मारी गई थी सात गोली, ब्लाक प्रमुख समेत तीन नामजद

Tue, 02 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Murder in Jaunpur Bala was shot dead including the head of the block nominated
सपा सभासद बाला लखंदर यादव की हत्या के घटनास्थल का निरीक्षण करने पंहुचे जीआरपी एसपी डा बृजेश कुमा? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सभासद बाला लखंदर यादव की हत्या के मामले में मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख लालप्रताप यादव समेत तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मृतक के छोटे भाई जितेंद्र यादव की तहरीर पर जौनपुर जंक्शन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी जांच में जुट गई है। मंगलवार को दोपहर बाद जीआरपी गोरखपुर रेंज के एसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम साढ़े तीन बजे परिजनों को सौंप दिया। जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस और मृतक के घर तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी और नगर पालिका के सभासद बाला लखंदर की सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सिर, सीने और पेट में कुल सात गोलियां लगी थी। मृतक के छोटे भाई जितेंद्र यादव की तहरीर पर जीआरपी ने मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख लालप्रताप यादव, बक्शा के कोहड़े गांव निवासी राकेश यादव और सैदनपुर निवासी सुनील कुमार समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना स्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है पुलिस नईगंज की तरफ से सिटी स्टेशन की ओर आने वाले रास्तों के किनारे घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने फेसबुक पर दी जानकारी
सभासद बाला लखंदर यादव की हत्या में नामजद मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख लालप्रताप यादव ने सुबह करीब छह बजे ही फेसबुक पर लिखा कि बाला लखंदर की हत्या में मुझे नामजद किया गया है। जीआरपी के इंस्पेक्टर दरवाजे पर मुझे गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। अगर मैं अपनी पांच करोड़ की जमीन छोड़ दूं तो बरी हो जाऊंगा। अपनी जमीन पर मुकदमा लड़ूंगा तो मुझे हत्या का आरोपी साबित किया जाएगा। उन्होंने करीब सात बजे एक दूसरी पोस्ट फेसबुक पर डाली जिसमें लिखा कि भाई बाला की हत्या हो गई और जितेंद्र अपनी जमीन साधने में जुटे हैं। दरअसल ब्लाक प्रमुख लालप्रताप यादव और बाला लखंदर के बीच जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित एक जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख ने निर्माण रोकने की मांग को लेकर लाइनबाजार थाने में धरना भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की तलाश में जुटी जीआरपी
जौनपुर। जीआरपी को मृत सभासद बाला यादव के मोबाइल फोन की तलाश है। उनके मोबाइल फोन का भी पता नहीं चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि देर रात तक जीआरपी कर्मी कह रहे थे कि मोबाइल उनके पास है लेकिन मंगलवार की सुबह इस बारे में कोई कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। एसओ जीआरपी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि मोबाइल की तलाश की जा रही है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि प्रापर्टी के विवाद को लेकर घटना हुई है। तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हत्यारे जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। -डॉ बृजेश कुमार मिश्र, एसपी जीआरपी गोरखपुर रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed