फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder charge against MLA Shahganj, pleaded for justice from CM

विधायक शाहगंज के खिलाफ हत्या का आरोप, सीएम से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Murder charge against MLA Shahganj, pleaded for justice from CM
पट्टीचकेसर गांव में 29 जून की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई और उनके भाई संजय यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी समेत मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मृतक पट्टीचकेसर गांव निवासी रामविलास चौहान की पत्नी प्रभावती देवी की ओर से उच्च अधिकारियों को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि विधायक शैलेंद्र यादव और उनके भाई ने जबरन जमीन लिखवाने की धमकी पति को दी थे। उनका पति रोज की तरह 29 जून की रात में भी खाना खाने के बाद बगीचे में गया था। अगले दिन सुबह विधायक के फार्म हाउस की बाउंड्री के अंदर उसका शव मिला था। प्रभावती का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में शाहगंज कोतवाली प्रभारी धरमवीर सिंह का कहना है कि इस संबध में उन्हें किसी ने तहरीर नहीं दी है और न ही किसी उच्च अधिकारी की तरफ से ही कोई निर्देश मिला है। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विधायक शाहगंज शैलेंद्र यादव ललई का कहना है कि अगर मेरे खिलाफ किसी ने तहरीर दी है तो पुलिस जांच करे। अगर मैं दोषी हूं तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करे और अगर महिला ने मेरी राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए किसी के दबाव में तहरीर दी है तो उसके खिलाफ भी पुलिस जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed