{"_id":"609ffb7f8ebc3ecc32661c8f","slug":"municipality-arbitrary-mohallas-could-not-get-water-jaunpur-news-vns5896689112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की मनमानी, मोहल्लों को नहीं मिल सका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की मनमानी, मोहल्लों को नहीं मिल सका पानी
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में 20 हजार आबादी अब भी पेयजल संकट से जूझ रही है। नगर पालिका की मनमानी से इतनी अधिक संख्या में लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए बना ओवरहेड टैंक का काम करीब 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है, लेकिन पाइप लाइन बिछाने में नगर पालिका की ओर से बजट न मिलने से कार्य अटका हुआ है। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
शहर में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार ने अमृत योजना के तहत पेयजल पुनर्गठन योजना की शुरूआत की है। इसके तहत वर्ष 2018 में पहले चरण में शहर की 20 हजार आबादी को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत 600 किलो लीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाने सहित 30 किमी पाइप लाइप बिछाने का कार्य किया जाना था। यह कार्य दिसंबर 2020 में पूरा किए जाना था। इसके लिए कुल छह करोड़ 28 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें एक करोड़ 20 लाख रुपये नगर पालिका से खर्च होना है। शेष धनराशि शासन से स्वीकृत हुई है। इस कार्य की जिम्मेदारी जलनिगम को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने ऐसे इलाकों का चयन कर उनको संतृप्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया। यूपी सिंह कॉलोनी, वाजिदपुर, भूपतपट्टी व लाइन बाजार आदि मोहल्लों में पेयजल कनेक्शन करने का कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान शासन से आई धनराशि से पुलिस लाइन में ओवरहेड टैंक बनवाने के साथ ही 22 किमी. पाइप बिछाई जा चुकी है। लेकिन नगर पालिका से धनराशि नहीं मिलने से अभी आठ किमी पेयजल पाइप नहीं बिछाई जा सकी है। इससे 925 घरों में अभी भी पेयजल कनेक्शन नहीं हो पाया है। लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
पेयजल कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जब जानकारी हुई थी कि कनेक्शन कर पेयजल की आपूर्ति होगी तो काफी प्रसन्नता हुई थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद अभी तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति होनी चाहिए। -शिवम सिंह, भूपतपट्टी।
विज्ञापन
कनेक्शन नहीं होने से पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है। मोहल्ले में लगे हैंडपंप पर सुबह ही घंटों लाइन में लगने के बाद पेयजल उपलब्ध हो पाता है। जब पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन किया गया तो बहुत खुशी हुई, लेकिन आठ माह गुजर जाने के बाद पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। -राहुल कुमार, लाइन बाजार।
नगर पालिका से पैसा नहीं मिलने से कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पांच फीसदी कार्य पूरा होना शेष है। नगर पालिका जैसे ही धनराशि देगा, कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। कई बार पत्र भेजने के बाद भी अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है। -एसके गुप्ता, एक्सईएन, जल निगम
14वें वित्त से शीघ्र ही जल निगम को धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। धनराशि नहीं होने के कारण कार्यदायी संस्था को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। - संतोष कुमार मिश्रा, ईओ, नगर पालिका