फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mulayam Singh's birthday was celebrated with enthusiasm

उत्साह के साथ मनाया गया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh's birthday was celebrated with enthusiasm
Mulayam Singh's birthday was celebrated with enthusiasm - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहीं जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट वितरित किया तो कहीं हवन कर उन्हें दीर्घायु होने की कामना की। वक्ताओं ने अपने नेता को गरीब, मजदूर, बेसहारों का सच्चा हमदर्द बताया।
विज्ञापन

शाही किला गेट के पास पत्रकार डॉ. नासिर खान की ओर से भोजन का पैकेट वितरित किया गया। यहां पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर मौजूद थे। धर्मापुर में समाजवादी कुटिया पर सपा नेता ऋषि यादव ने बच्चों को स्वेटर वितरित किया। राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व मे शक्ति पीठ माँ शीतला चौकिया धाम में हवन कर मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की गई। बक्शा के मई चौराहे पर सपा नेता संघर्ष यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उटरूखुर्द गांव में सपा नेता अरुण यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर के साथ रैली निकाली गई। बदलापुर सपा कार्यालय पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रमापति यादव की मौजूदगी में केक काटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेता जी का जन्मदिन मनाया। निशान गांव में सपा नेता नितेश यादव ने बनवासी समुदाय के बच्चों के साथ केक काटा और मिठाइयां वितरित की। यहां छोटू वनवासी, विजय सरोज, प्रमोद, नारद, सौरभ, रंजीत, अतेंद्र, दीपेंद्र, भोनू मौजूद थे। मुंगराबादशाहपुर में सपा कार्यालय पर विशाल यादव ने केक काटा। करंजाकला: कुकुड़ीपुर गांव के शिव मंदिर परिसर में सपा नेता लालचंद्र यादव लाले के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। रामपुर: किसान भवन में लालचंद्र यादव, बक्शा के मई गांव में संघर्ष यादव, मछलीशहर में कौशर रब्बानी, महमूद आलम, डॉ मनोज यादव, पन्धारीलाल यादव की मौजूदगी में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed