फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mukesh and Sanjay to be honored for Excellence School Award

उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार के लिए मुकेश और संजय होंगे सम्मानित

Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mukesh and Sanjay to be honored for Excellence School Award
जौनपुर। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र की ओर से उत्कृष्ट विद्यालय (मेरा विद्यालय मेरी पहचान) की जारी सूची में जिले के दो विद्यालय के प्रधानाध्यापकों मुकेश सिंह प्राथमिक विद्यालय मीरपुर धर्मापुर और संजय कुमार मिश्र कंपोजिट विद्यालय गरियांव मुंगराबादशाहपुर का चयन हुआ है। इनको बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों के उल्लेखनीय कार्यों को विभिन्न हितधारकों के साथ साझा करने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपने जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को अपने विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण उपलब्ध कराया गया। जनपद स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक प्राथमिक एवं एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन कर परिषद को विवरण उपलब्ध कराया गया। जनपद स्तर से चयनित प्रविष्टियों का मूल्यांकन राज्य स्तर पर कराया गया। विद्यालय की छात्र संख्या, छात्रों की औसत उपस्थिति अपेक्षित लर्निगिं आउटकम्स की संप्रति, विद्यालय में बच्चे को खेलकूद, सहगामी क्रियाओं में प्रतिभागिता, सामुदायिक सहयोग, विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं यथा स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, खेलकूद की सामग्री, फर्नीचर आदि की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर्यावरण संरक्षण, शौचालय की क्रियाशीलता, विद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था एवं क्रियाशीलता, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास आदि के आधार पर प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल से कराया गया। मूल्यांकन के आधार पर मेरा विद्यालय मेरी पहचान कार्यक्रम में जनपद जौनपुर के उक्त दोनों विद्यालयों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed