फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP flagged off Ghazipur City Express

Jaunpur News: गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 19 Aug 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
MP flagged off Ghazipur City Express
गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस को शनिवार को मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने मड़ियाहूं स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। मोदी सरकार और रेल मंत्री के सहयोग और प्रयास से आज देश के सुदूर क्षेत्रों में रेलवे स्टेशनों ट्रेनों का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं और जगह-जगह आवश्यकतानुसार ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। इसी के तहत गाजीपुर सिटी से आनंद बिहार तक जाने वाली गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का मडियाहूं स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को दिल्ली आने जाने में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल, भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, चंद्र प्रकाश सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, राज कृष्ण शर्मा, लालबहादुर पटेल, राकेश पटेल, भैयाराम पटेल, सुनील यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed