फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Moving car turns into a ball of fire, passengers narrowly escape

Jaunpur News: आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचे सवार

Fri, 22 May 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Moving car turns into a ball of fire, passengers narrowly escape
बनुआडीह नहर पुलिया के जली कार। संवाद
खुटहन। प्रयागराज-वाया शाहगंज मार्ग पर बनुआडीह नहर पुलिया के पास शुक्रवार को चलती कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार खुटहन से शाहगंज की ओर जा रही थी। घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
विज्ञापन


खेतासराय क्षेत्र के डोभी गांव निवासी विकास, उनकी माता सुमित्रा, बहनें एकता और अंकिता तथा उनके नाना नेबूलाल निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन कार में सवार थे। सभी सुरक्षित बच गए। आग लगने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि गाड़ी को एक तरफ करा दिया गया। आग बुझा दी गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed