फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mothers worshiped for long life of thier sons

व्रत रखकर की पुत्र की दीर्घायु की कामना

Wed, 24 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
mothers worshiped for long life of thier sons
हनुमान घाट पर ललही छठ पर पूजा करती महिलाएं।
 ललही छठ का त्योहार मंगलावर को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने निराजल व्रत रख कर पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। महिलाओं ने ललही छठ माता की पूजा की। ललही छठ पर विभिन्न स्थानों पर भीड़ रही और उत्सव जैसा माहौल रहा। पूजन-अर्चन का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु के लिए दही, महुआ, चावल चढ़ाया।
विज्ञापन


मंदिर के अलावा घरों में भी विधिवत पूजा-अर्चन का दौर चला। गांव से लेकर शहर तक मंदिरों में पूजा-अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ रही। सूर्योंदय के बाद से ही पूजा के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूजा के लिए महुआ की मांग रही इस नाते महुआ महंगे दाम पर बिका। सुबह से निराजल व्रत रखकर महिलाओं ने घर के आंगन को गोबर से लीप कर गमले में मिट्टी डाल कर सरई लगाई।
विज्ञापन


पूजन सामग्री चढ़ाकर ललही छठ की कथा पढ़ी गई। पूजा के बाद महिलाओं ने पानी पिया। घरों और मंदिरों में महिलाओं ने समूह में छठ माता की पूजा की और पुत्रों की कुशलता की कामना की। सुबह से लोग महुआ, तिन्नी का चावल और दही का इंतजाम करने में व्यस्त रहे। पुत्रवती महिलाओं ने अपनी पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। पूजा के बाद पुत्रवती महिलाओं ने व्रत का पारण किया। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed