फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother's mother shamed: Fed up with conflict, mother slits 5-month-old's stomach, hides body in mahua leaves

ममता शर्मसार : कलह से तंग मां ने 5 महीने के मासूम का पेट फाड़ा, महुए के पत्तों में छिपाया शव

Thu, 12 Mar 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mother's mother shamed: Fed up with conflict, mother slits 5-month-old's stomach, hides body in mahua leaves
हत्या- जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
मीरगंज (जौनपुर)। पारिवारिक कलह और गरीबी के बीच एक मां की ममता इस कदर पत्थर हो गई कि उसने अपने ही पांच महीने के जिगर के टुकड़े की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव का है, जहां मनोरमा नामक महिला ने अपने बेटे ईश्वर का पेट नुकीले पत्थर से फाड़कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को पशुशाला में महुए के पत्तों के नीचे छिपा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मजदूरी करने वाले संतोष यादव और उसकी दूसरी पत्नी मनोरमा के बीच अक्सर झगड़ा होता था। संतोष शराब का आदी था, जबकि मनोरमा घर खर्च के लिए पैसों की मांग करती थी। बुधवार शाम जब संतोष काम से लौटा और बच्चे के बारे में पूछा, तो पत्नी ने गुस्से में कहा कि उसने बच्चे को मारकर तालाब में फेंक दिया है। जब संतोष को तालाब के पास बच्चा नहीं मिला और उसने पत्नी के साथ कड़ाई की, तब मनोरमा ने सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पशुशाला से मासूम का लहूलुहान शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा और जंघई चौकी इंचार्ज शरद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कानूनी पचड़ों के डर से पति संतोष घर छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी मां मनोरमा को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की वजह घरेलू क्लेश और आपसी विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed