फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother-son death in suspicious circumstances, police engaged in investigation

संदिग्ध परिस्थियों में मां - बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 27 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother-son death in suspicious circumstances, police engaged in investigation
मड़ियाहूं । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटे की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट हैं। परिवार वाले आत्महत्या का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन

सुदनीपुर गांव निवासी केवला देवी पत्नी बेचूराम मौर्य (80) अपने बेटे लालसाहब मौर्य (40) के साथ रहती है। बीती रात मां बेटे ने खाना खाकर सोने चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों की हालत गंभीर होने लगी। परिवार के लोग केवला देवी और उनके बेटे को मड़ियाहूं सीएचसी लेकर गए, जहां इलाज के दौरान केवला देवी की मौत हो गई। उसके बाद लालसाहब की भी हालत गंभीर होने लगी तो उन्हें परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर रात में ही पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लाल साहब के चाचा अजय कुमार मौर्या ने तहरीर में बताया है कि मां-बेटे ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मगर उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। गांव वालों का कहना है कि लाल साहब नशे का आदी था और आए दिन गांव में हंगामा करता रहता था। इंस्पेक्टर मड़ियाहूं का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी उनकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed