फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother Sheetla will only have a tableau in Navratri

नवरात्र में मां शीतला के होंगे सिर्फ झांकी दर्शन

Wed, 14 Oct 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mother Sheetla will only have a tableau in Navratri
जौनपुर। कोरोना संक्रमण का असर भले ही कम हुआ हो, लेकिन मां शीतला के भक्तों को इस नवरात्र में भी गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है। भक्तों को मंदिर के बाहर से ही दर्शन-पूजन करना होगा।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र की मौजूदगी में हुई बैठक में कोरोना संक्रमण से भक्तों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई। तय किया गया कि कोरोना काल के बाद हुए अनलॉक की तरह ही शारदीय नवरात्र में भी दर्शन की व्यवस्था लागू की जाएगी। शक्तिपीठ पर दर्शन-पूजन के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। भीड़ के कारण संक्रमण का खतरा हो सकता है। लिहाजा सावधानी बरतनी जरुरी है। किसी भी श्रद्धालु को गर्भगृह में प्रवेश न देकर बाहर से झांकी दर्शन ही कराया जाएगा। सभी दुकानदारों को भी निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को मास्क पहनने व सैनिटाइजर करने के बाद ही मंदिर में दर्शन पूजन करने को कहें। बैठक में लाइन बाजार एसओ जयप्रकाश सिंह, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल, मंदिर प्रबंधक अजय पंडा, प्रवीण पंडा, रतन गिरी, संजय कुमार गुप्ता, गुड्डू त्रिपाठी, विनय कुमार त्रिपाठी, विनय गिरी, सचिन गिरी, सुरेंद्र श्रीमाली, राजू माली, सतीश त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed