फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother Sheetla will be adorned with colorful flowers from Varanasi and Kolkata

Jaunpur News: वाराणसी, कोलकाता से रंग-बिरंगे फूलों से होगा मां शीतला शृंगार

Tue, 20 Jan 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mother Sheetla will be adorned with colorful flowers from Varanasi and Kolkata
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में 23 से 25 जनवरी तक शृंगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि इस वर्ष का शृंगार महोत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा है। मां के शृंगार के लिए वाराणसी और कोलकाता से रंग-बिरंगे फूल मंगाए जा रहे हैं।शृंगार महोत्सव को लेकर तीन दिन पहले से वाराणसी और कोलकाता के 15 कारीगरों का आगमन हो चुका है। लाल बाबू माली की देखरेख में सहयोगी कारीगरों के साथ मंदिर क्षेत्र को सजाया जाएगा। इस बार वाराणसी, कोलकाता से रंग-बिरंगे फूल मंगाए जा रहे हैं। गुलाब, गेंदा, कामिनी, मोगरा, जाफरी, गुलदस्ते समेत अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे फूल 21 जनवरी को आ जाएंगे। देश-प्रदेश के सभी अतिथियों को आमंत्रित किया जा चुका है। शृंगार महोत्सव के दौरान भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजनकर्ता आशीष माली ने बताया कि मंदिर के पास जिओ टावर के पास नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों ने मैदान की साफ-सफाई की है। भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 23 से 25 जनवरी को शाम पांच बजे से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed