फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother Saraswati, the goddess of knowledge, was worshiped on Vasant Panchami.

Jaunpur News: वसंत पंचमी पर पूजी गईं ज्ञान की देवी मां सरस्वती

Thu, 15 Feb 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mother Saraswati, the goddess of knowledge, was worshiped on Vasant Panchami.
जौनपुर। वसंत पंचमी का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने शुभ मुहूर्त में बुद्धि, ज्ञान, और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना की। पूजा अर्चना कर मां से सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। आसपास के लोगों में प्रसाद वितरित कर सभी के कल्याण की कामना की। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही ज्ञान की देवी माता सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए इस दिन पीला वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से की जाती है। शहर में जेसीआई क्लासिक क्लब ने धूमधाम से एक निजी संस्थान में सरस्वती पूजन किया।
विज्ञापन

महराजगंज: क्षेत्र के फत्तूपुर स्थित परमहंस योगाश्रम सहज धाम में ओम शांति यज्ञ, भागवत महापुराण पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। सत्संग के दौरान स्वामी परमहंस महराज ने कहा कि ज्ञान यज्ञ अर्थात सत्संग सर्वोत्कृष्ट है। भगवान श्रीकृष्ण ने वाणी के माध्यम से सभी यज्ञों में ज्ञान यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ बताया है। ज्ञान यज्ञ अर्थात सत्संग के फल के बराबर कोई यज्ञ नहीं देता। गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है कि बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई। हवन समापन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जयनाथ यादव, श्रीकांत यादव,राहुल सिंह,दीनानाथ सिंह,रमापति यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर वसंत पंचमी पर पांच कुंडयी यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पर्व को गुरुदेव श्री राम शर्मा का आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में मनाया गया। शक्ति पीठ के आचार्य गुलाब ने इस पावन पर्व के महत्व को विस्तार से समझाया। कहा कि ज्ञान और विद्या देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करना ही बहुत ही फलदाई होता है। इस मौके पर बसंत लाल जायसवाल, नवल किशोर गुप्त, डाँ. एसपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन संपन्न हुआ। स्वामी विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आरके पटेल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को पहला व दूसरा स्थान पाने पर सम्मानित किया। स्कूल में इंटरलॉकिंग, कॉलेज परिसर में हाई मास्क लाइट लगवाने तथा विद्यालय में एक लाइब्रेरी एवं अतिरिक्त कक्ष बनवाने का आश्वासन दिया। भैया राम पटेल , प्रधानाचार्य कमला देवी ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed