फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother jumped into well with three children twins died people saved woman and searching girl daughter in Jaunpur

दर्दनाक: जौनपुर में बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, जुड़वा बच्चों की मौत, महिला को बचाया, बच्ची की तलाश जारी

Mon, 07 Feb 2022 01:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Feb 2022 01:11 AM IST
सार

महिला ने पहले चार साल की बेटी को कुएं में धक्का दिया, उसके बाद दोनों जुड़वा बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने यह घटनाक्रम देखकर महिला को तो बचा लिया, लेकिन तीनों बच्चों को नहीं बचा पाए।

विज्ञापन
Mother jumped into well with three children twins died people saved woman and searching girl daughter in Jaunpur
दोनों जुड़वां बच्चे और बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। जिसमें उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया। तीसरी बच्ची की तलाश जारी है। साथ ही जुड़वा दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।

विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगहुआ निवासी छोटेलाल प्रजापति की बेटी अंतिमा(32) की शादी पांच साल पहले सिकरारा क्षेत्र के चकमैथा डमरुआ निवासी सतीश से हुई थी। वह मुंबई में काम करता है। 15 दिन पहले ही अंतिमा ससुराल से आई थी। रविवार शाम 6 बजे वह अपने घर से बेटी त्रिशा(4) और जुड़वां बेटे अतुल और अनुज को लेकर घर से निकली।

विज्ञापन

वह कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर पहुंची और बेटी को धकेल दिया और दोनों बेटों को लेकर कुएं में कूद गई। पास में घास काट रहे छोटे लाल प्रजापति ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। लोगों ने अंतिमा को बाहर निकाला।

विज्ञापन

इसके बाद कुएं में देखा तो जुड़वां बेटों के शव पानी में उतराए थे। बेटी की तलाश की जा रही है। भाई अनिल के मुताबिक अंतिमा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। दो साल से उसका इलाज जौनपुर के एक अस्पताल से चल रहा है।

विज्ञापन

बच्चों के लिए कुएं में तड़प रही थी अंतिमा
कुएं में गिरने के बाद अंतिमा अपने बच्चों को पानी में खोजने का प्रयास भी कर रही थी। जब गांव के लोग उसे बाहर निकाल रहे थे तो वह अपने बच्चों के लिए परेशान थी, और उन्हें चीखते हुए खोज रही थी। लेकिन, गांव के लोगों के समझाने पर वो रस्सी के सहारे बाहर आई।

कुएं से पानी निकालने का हो रहा था प्रयास
घटना की जानकारी होने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रात आठ बजे अगहुआ गांव पहुंचे सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने फायर ब्रिडेग को बुलाया। वहीं, इसके पहले पंपिंग से चलवाकर कुएं से पानी कम करवाने का काम शुरू कराया। लोगों ने बताया कि  कुएं से पानी निकलाने पर अंदर पड़ी लाश दिखाई पड़ जाएगी और उसे बाहर निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed