फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother and son died due to electric shock while transplanting paddy

Jaunpur News: धान की रोपाई करते समय करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother and son died due to electric shock while transplanting paddy
धर्मापुर (जौनपुर)। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां गांव में धान की रोपाई करते समय शनिवार की शाम टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की करंट की चपेट में आने से मां बसमती (60) और बेटे लोदी बनवासी (33) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों के मौके पर आने तक शव को दो घंटे तक रोके रखा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। जफराबाद थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के उत्तरगावां गांव में शनिवार को सरैयां गांव के पंकज राय के खेत में धान की रोपाई करने के लिए एक ही परिवार के चार मजदूर लगे थे। खेत में पशुओं की सुरक्षा के लिए तार लगाया गया था। शाम 5.15 बजे अचानक ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार सुरक्षा के लिए लगाए गए तार पर गिर गया। इससे धान रोपाई कर रहा लोदी बनवासी (33) करंट की चपेट में आ कर तड़पने लगा। बेटे को तड़पता देख धान लगा रही मां बसमती (60) दौड़कर उसे छुड़ाने लगी। इतने में बसमती भी करंट लगने से बेटे से चिपक गयी। दोनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पास में काम कर रहे घर के अन्य सदस्य चीखते हुए खेत से भागे और अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना के 10 मिनट बाद विद्दुत उपकेंद्र कबीरुद्दीनपुर में कॉल कर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों में बहन और रिश्तेदारों के इंतजार के कारण लगभग दो घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed