फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother and daughter hit by train, suicide suspected

Jaunpur News: ट्रेन से कटीं मां-बेटी, खुदकुशी की आशंका

Wed, 12 Mar 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter hit by train, suicide suspected
मल्हनी। वाराणसी अयोध्या रेल प्रंखड पर मानी हॉल्ट स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। वह मायके जा रही थी।
विज्ञापन

सरायख्वाजा के लपरी गांव निवासी सचिन बिंद का विवाह मानीकला गांव निवासी रामधारी की पुत्री परमशीला (27) के साथ 2022 में हुआ। परमशीला को दो वर्ष की एक बेटी रंजना है। रविवार की शाम सचिन और परमशीला के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के कारण सोमवार को सचिन ने खाना स्वयं बनाया। मंगलवार को सुबह परमशीला अपने पति सचिन से यह कहकर निकली की वह अपने मायके जा रही है। दोपहर के करीब उसका शव रेलवे लाइन की पटरी पर मिला। परमशीला सचिन की दूसरी पत्नी थी। सचिन का पहला विवाह वर्ष 2015 में उसवाडीह गांव निवासी में सरिता के साथ हुआ था। प्रसव के दौरान सरिता की 3 जनवरी 2019 को प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। सरिता को दो जुड़वा बच्चे संजना (5) व सर्वेश (5) पैदा हुए थे। इसके बाद सचिन का विवाह परमशीला से हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि महिला और उसकी मासूम बच्ची की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला खुद ट्रेन के सामने कूदी या फिर दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आ गई, यह जांच का विषय है। दोनों का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed