फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Most of the beds in Kovid Hospital are empty, only seven patients remain

कोवरोड अस्पताल में खाली हो गए बेड, अब बचे सिर्फ सात मरीज

Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Most of the beds in Kovid Hospital are empty, only seven patients remain
जौनपुर। कुछ माह पहले तक कोविड अस्पतालों में मरीजों को रखने की जगह नहीं थी। जिले में एक साथ चार-चार अस्पताल चल रहे थे। अब एक अस्पताल में भी बेड खाली हो गए हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में निर्णायक जीत की ओर जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला महिला अस्पताल के मातृ-शिशु केंद्र में संचालित कोविड-19 अस्पताल में अब सिर्फ सात मरीज बचे हैं। हालांकि चार दिन पहले मरीज की संख्या सिर्फ एक थी। पिछले तीन दिनों में नए मरीज मिलने के बाद संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर मार्च में शुरू हुआ था। 23 मार्च को पहला मरीज मिलने के बाद से लगातार इसमें वृद्धि होती रही। मई-जून में बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने के बाद एक दिन में सौ से अधिक मरीज मिलने लगे थे। मरीजों को रखने के लिए पूर्व में बने ढाई सौ बेड के अस्पताल, जलालपुर का रेहटी सीएचसी, जिला अस्पताल और मीरपुर में चार कोविड-19 अस्पताल एक साथ चल रहे थे। फिर भी मरीजों के लिए जगह नहीं मिल रही थी। इसके चलते मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जाने लगा। इस बीच अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई है। एक-एक कर तीन अस्पताल खाली कर दिए गए हैं। जिला महिला अस्पताल में सौ बेड के मातृ-शिशु केंद्र में ही एक कोविड अस्पताल चल रहा है। इसमें भी सिर्फ सात मरीज हैं। जिले में कुल एक्टिव केस 53 हैं। इनमें 13 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दस का वाराणसी, आठ का लखनऊ, चार का प्रयागराज और दो का प्रदेश के अन्य जिलों में उपचार चल रहा है। कुछ ऐसे भी मरीज हैं, जो जांच कराने के बाद अन्य प्रांतों में चले गए और वहां आइसोलेट हुए हैं। मरीजों की कमी के बाद खाली हुए तीनों अस्पतालों को अब स्थायी रूप से बंद करने पर विचार चल रहा है। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में सात मरीजों का इलाज चल रहा है। चार दिन पहले केवल एक मरीज ही अस्पताल में बचा था, लेकिन लगातार जांच के कारण कुछ नए मरीज मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या कम हो जाने के कारण केवल एल-टू अस्पताल का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed