फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than five thousand certificates pending due to new software

Jaunpur News: नए साफ्टवेयर के चक्कर में लटके पांच हजार से अधिक प्रमाणपत्र

Fri, 27 Sep 2024 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
More than five thousand certificates pending due to new software
जौनपुर। शासन की तरफ से नए साफ्टवेयर व नियम के जरिए नगर निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाया जा रहा है। जिसके तहत जिले की 12 नगर पालिका व पंचायतों में करीब पांच हजार से अधिक प्रमाणपत्र लंबित हैं। पहले जहां एक साल के अंदर प्रमाण पत्र नगर निकाय से जारी हो जाते थे, अब एक माह के ऊपर के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। एसडीएम व सीएमओ कार्यालय में ऑनलाइन अनुमति ली जाती है। ऐसे में कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में 12 नगर निकाय हैं, इसमें तीन नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर व नौ नगर पंचायत बदलापुर, मछलीशहर, केराकत, मड़ियाहूं, जफराबाद, खेतासराय, गौराबादशाहपुर, कचगांव, रामपुर है। इन निकायों में नई व्यवस्था के तहत अब एक माह के बाद ही आवेदन करने पर प्रमाणपत्र के लिए एसडीएम के यहां अनुमति लेने के लिए भेजना पड़ता है। साथ ही साफ्टवेयर के जरिए सीएमओ कार्यालय में अप्रूवल के लिए लटके हुए हैं। निकाय के अधिकारियों की माने तो एक दिन में केवल पांच प्रमाणपत्र ही दिख रहा है। साफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते ऐसी समस्या हो रही है।
विज्ञापन

.................................................
केस वन :-बांकेलाल पुत्र पुल्लू निवासी मुफ्ती मोहल्ला की मृत्यु 29 मार्च 2024 को हुई। इनकी बेटी खरपत्ती ने आवेदन किया लेकिन आज तक प्रमाणपत्र नहीं मिला। ऐसे में तीन माह से कार्यालय का चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................................
केस टू :-आसरी पुत्री रिषभ निवासी कदम रसूल मतापुर का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना है। पिता रिषभ तीन-चार माह पहले आवेदन किये थे लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन सका है।
.................................................
केस थ्री :-इंद्रपति बिंद पुत्र गया प्रसाद निवासी मुफ्ती मोहल्ला की मृत्यु नौ अप्रैल 2024 को हुई। लड़के रामदीन बिंद ने आवेदन किया लेकिन आज तक प्रमाणपत्र नहीं बन सका।
.....................................................
केस फोर :-मोहम्मत पुत्र नवसाद अली निवासी मियांपुर का जन्म 11 दिसंबर 2023 को हुआ। इनका भी लंबे समय से सीएमओ कार्यालय को मार्क हुआ है लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी।

नए साफ्टवेयर में थोड़ी समस्या हैं नगर पालिका परिषद जौनपुर के जितने भी आवेदन सीएमओ कार्यालय को मार्क किए जा रहे हैं, उसमें हर दिन सिर्फ पांच आवेदन ही दिख रहे हैं, जिससे लंबित आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। इसको जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा।
- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed