{"_id":"61e1bcf3d0db1d252f10ac59","slug":"more-than-five-lakh-41-thousand-have-been-vaccinated-in-the-district-jaunpur-news-vns6335806141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच लाख 41 हजार से अधिक को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच लाख 41 हजार से अधिक को लगे टीके
विज्ञापन
जौनपुर। टीकाकरण की वर्षगांठ पूरा होने को है। को विड-19 टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर काम किया है। कोरोना से बचाव के लिए अब तक जिले में 541253 लोगों को टीका लगा दिया गया है। टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई हुई थी। जिले के 97 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लगा दी गई है। फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्गों के लिए बुस्टर डोज लगाने का काम शुरू हो गया है। तीन जनवरी से किशोर का टीकाकरण और बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए तीसरी डोज (बुस्टर) की शुरुआत भी हो गई है। 13 जनवरी तक एक लाख नौ हजार 105 किशोरों को टीका लगाने के साथ ही 2270 बुजुर्गो और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगा दिया गया है।
जिले में अब तक 3414533 लोगों के सापेक्ष 335873 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। यह लक्ष्य का करीब 97 प्रतिशत है। इसी प्रकार जिले के 1984005 लोगों की कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज भी दे दी गई है। जो लक्ष्य का करीब 58 प्रतिशत है। जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप टीकाकरण कराया जा रहा है। कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले में कुल 530 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में तीन सदस्य लगाए गए हैं। इस प्रकार करीब 1600 स्वास्थ्य कर्मी टीका करण के लिए लगाए गए हैं। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, लीलावती अस्पताल के अलावा जिले के 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 73 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 8 ब्लाक स्तरीय केंद्र समेत ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य पूरी सक्रियता के साथ चल रहा है। अब तक करीब 97 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज और 58 प्रतिशत लोगों को टीके की दूसरी डोज दे दी गई है। लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब तक 541253 लोगों को टीके की पहली डोज दे दी गई है।