फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 6000 posters, banners and hoardings were removed in five hours

Jaunpur News: पांच घंटे में 6000 से ज्यादा पोस्टर-बैनर, होर्डिंग्स हटाए गए

Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
More than 6000 posters, banners and hoardings were removed in five hours
जौनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के बाद पुलिस प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया। जिले भर में अभियान चलाकर करीब पांच घंटे में 6000 से अधिक बैनर पोस्टर हटवा गए । वहीं देर शाम तक अभियान चलता रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका जौनपुर में आचार संहिता लगते ही करीब 1500 से अधिक पोस्टर बैनर हटवाया दिया गया। ईओ पवन कुमार ने बताया है पूरे शहर में अभियान चलाकर बैनर पोस्टर हटाया गया। मुंगराबादशाहपुर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी और थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने पुलिस बल के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग व बैनर को हटवाया। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 1200 बैनर पोस्टर हटाए गए। इस दौरान दीवार व सार्वजनिक स्थानों पर लिखे गए स्लोगन आदि की पेंटिंग भी मिटाई गई। मुफ्तीगंज: क्षेत्र के आजाद नगर, शिवनगर, देवकली, मुफ्तीगंज, इटैली आदि बाजारों में स्थानीय पुलिस ने करीब 200 से अधिक पोस्टर बैनर हटवाया। मछलीशहर: उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया के नेतृत्व में कस्बे के चुंगी चौराहा, मंगल बाजार, सराय, जंघई चौराहा, शादीगंज, सुजानगंज चौराहा, रोडवेज सहित अन्य स्थानों से करीब 1500 पोस्टर-बैनर को हटवाया गया। बैनर पोस्टर हटाने के दौरान सीओ गिरेंद्र सिंह, ईओ विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह, प्रवेश कुमार, मनोज चौरसिया आदि रहे। सिकरारा: सिकारारा में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह की देखरेख में बाजार के बिजली के खंभों और दीवारों पर लगी प्रचार सामग्री नष्ट कराई गई। देर शाम तक सिकरारा, गोसाईगंज, लाला बाजार, शेरवा,गोनापार, खपरहा प्रतापगंज, गुलजरगंज, समाधगंज आदि बाजारों से करीब 1000 होर्डिंग बैनर हटाए गए। वाॅल पेंटिंग भी मिटाई गई। सुइथाकलां: क्षेत्र के पट्टी नरेंद्र पुर,सरायमोहिउद्दीनपुर, रामनगर, रूधौली, ब्लाक मोड़ आदि जगहों पर लगे करीब 500 होर्डिंग्स को उतराया गया। इस दौरान प्रशासनिक अमले के साथ थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,खंड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र,एडीओ पंचायत जयप्रकाश मौर्या, सौरभ मिश्रा आदि लोग रहे। शाहगंज: नगर में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका की ओर से नगर के तहसील परिसर, रोडवेज, जेसीज चौक, कोतवाली तिराहा समेत विभिन्न जगहों पर लगे बैनर व पोस्टर हटवाए गए। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया है 800 से अधिक बैनर पोस्टर हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed