फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 300 potholes on five kilometer road

Jaunpur News: पांच किलोमीटर की सड़क पर 300 से अधिक गड्ढे

Fri, 02 Aug 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
More than 300 potholes on five kilometer road
केराकत। जौनपुर को वाराणसी, आजमगढ़ और गाजीपुर को जोड़ने वाला प्रमुख थानागद्दी-केराकत मार्ग बीते एक साल से बदहाल है। पांच किलोमीटर की सड़क में करीब 200 छोटे व 100 से अधिक बड़े मिला कर 300 गड्ढे हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण इस रास्ते रोजाना पांच से छह हजार वाहनों का आवागमन होता है। क्षेत्र में आए दिन सांसद और विधायक भी जनसंपर्क करने इसी रास्ते गुजरते हैं फिर भी इसे बनवाने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। थानागद्दी-केराकत मार्ग एक वर्ष से बदहाल है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण आये दिन कोई न कोई राहगीर चोटिल होता है। यही नहीं दूर दराज से आने वाले वाहन भी सड़क की बदहाली के कारण खराब हो जाते हैं। विशेष रूप से समस्या उन लोगों को अधिक होती है जो किसी आपात स्थिति में मरीज को लेकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर जाते हैं। रास्ता खराब होने के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

------------

बड़े वाहनों के आवागमन के कारण बदहाल हुई सड़क
थानागद्दी-केराकत मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन एमडीआर (प्रमुख जिला मार्ग) घोषित है। चंदवक पुल जर्जर होने के बाद आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर जाने के लिए वाराणसी से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहन थानागद्दी से केराकत होकर खुज्झी या सरकी होकर जाते हैं। इससे इस सड़क की हालत ऐसी है।
विज्ञापन


------------

पांच साल पहले हुई थी मरम्मत

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल गुप्ता ने बताया कि आखरी बार पांच साल पहले सड़क का मरम्मत की हुई थी। लगभग एक महीने पहले बहुत बड़े गड्ढों में तामड़ा ईंटों से भरा गया था, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। अलबत्ता इससे वाहनों के टायर जल्दी-जल्दी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

लोगों ने बताया

थानागद्दी व केराकत के मध्य में आवास होने की वजह से दोनों बाजार जाने में भारी समस्या होती है, इस जर्जर सड़क से कब निजात मिलेगा पता नहीं। - प्रेमचंद दुबे, उदयचंदपुर
रोज वाराणसी से थानागद्दी होते हुए अपने पेट्रोल पंप पर जाना होता है, खराब सड़क की वजह से गाड़ी के टायर व माइलेज दोनो पर असर पड़ रहा है। - विवेक कुमार सिंह, बंबावन


घर सड़क के बगल में होने की वजह से रोज लोगों को लाचार व परेशान होते देखता हूं, तीन पहिये के वाहनों को धक्का देकर बाहर किया जाता है। - दिनेश मधुकर, उदयचंदपुर



किसी के बीमार पड़ने पर यदि वाराणसी जल्दी लेकर निकलना हो तो इस सड़क के डर से पंद्रह किलोमीटर से ज्यादा घूमकर खुज्झी से चंदवक होते हुए जाना पड़ता है। - सूरज यादव, सिहौली

-----------

वर्जन

थानागद्दी-केराकत मार्ग का नवीनीकरण होना है। इसके पहले रास्ते के गड्ढों को ईंटों से पटवाया गया है। बरसात बाद सड़क बनवाई जाएगी।

- राजेश राव, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड द्वितीय, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed