फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 2,500 patients reached the OPD, 6 staff members reprimanded for negligence

Jaunpur News: ओपीडी में पहुंचे 2500 से ज्यादा मरीज, लापरवाही पर 6 कर्मियों को फटकार

Wed, 11 Mar 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
More than 2,500 patients reached the OPD, 6 staff members reprimanded for negligence
करंजाकला। होली के बाद मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। बुखार, संक्रमण, सर्दी-जुकाम और सांस की दिक्कतों के चलते मरीजों की संख्या में अचानक भारी उछाल आया है। मंगलवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) की ओपीडी में रिकॉर्ड 2500 से अधिक मरीज पहुंचे, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
विज्ञापन


मरीजों की भारी भीड़ के कारण ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी का माहौल बन गया। दवा और जांच के लिए मरीजों ने हंगामा भी किया। इसकी सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने ओपीडी और इमरजेंसी का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कुछ काउंटरों पर कर्मचारियों की कमी और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर प्राचार्य ने मौके पर मौजूद छह स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। प्राचार्य ने कहा कि उपचार में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। दवा और जांच के लिए कतारों में खड़े मरीजों ने भीड़ के कारण हंगामा भी किया, जिन्हें प्राचार्य ने स्वयं समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम का असर, बुखार-खांसी के बढ़े मरीज
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. जितेंद्र ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस की समस्या और हृदय रोग से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में करीब 500 मरीज केवल मेडिसिन की ओपीडी में पहुंचे।



मौसम में परिवर्तन के कारण बुखार, सांस और हृदय रोग से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। किसी भी मरीज को समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। - प्रो. आरबी कमल, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed