फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 25 detained at several places in Jaunpur and Sultanpur

जौनपुर और सुल्तानपुर में कई जगहों पर दबिश, 25 से अधिक हिरासत में....

Sat, 19 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
More than 25 detained at several places in Jaunpur and Sultanpur
सुईथाकला। अमारी गांव के प्रधान बसंतलाल की हत्या में पुलिस ने पिछले दो दिनों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं, जिनके माध्यम से हत्या के पीछे की असल वजह सामने आने की उम्मीद है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर अमारी के ग्राम प्रधान बसंतलाल की हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सूर्यमणी, चंद्रमणि, लालजी, नवनीत यादव व रामतीरथ शर्मा के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के पीछे छिपे वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है। इसके लिए 25 से अधिक लोगों को पुलिस ने पिछले दो दिनों में हिरासत में लिया है। एएसटी सिटी के नेतृत्व में थाने की पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस सेल भी लगी है। पुलिस की टीम ने सरपतहां थाना क्षेत्र के अलावा सुल्तानपुर जिले के सीमावर्ती कादीपुर क्षेत्र के भी कई गांवों में जाकर दबिश दी है। एएसपी ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा। उधर, एसपी राजकरन नय्यर भी मामले में नजर बनाए हुए हैं। वह दो दिनों तक लगातार थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों से खुद पूछताछ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed