फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 150 villages including Machhalishahar, Shahganj, Sarpathan, Barsathi are in darkness for three days

Jaunpur News: मछलीशहर, शाहगंज, सरपतहां, बरसठी समेत 150 से ज्यादा गांवों में तीन दिन से अंधेरा

Sat, 09 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
More than 150 villages including Machhalishahar, Shahganj, Sarpathan, Barsathi are in darkness for three days
जौनपुर। जिले में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बीते बृहस्पतिवार से मछलीशहर, शाहगंज, सरपतहां, बरसठी, रामपुर समेत 150 से ज्यादा गांव टांसफाॅर्मर जल जाने से अंधेरे में हैं। लोगों की शिकायत है कि कई बार सूचना देने के बाद भी नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया है। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं आने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन शनिवार को भी लोगों को बिजली के बगैर रहना पड़ा। विद्युत निगम के कर्मचारी फोन पर अवकाश का बहाना बनाते रहे। शनिवार को रक्षाबंधन और रविवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण ट्रांसफाॅर्मर नहीं लग पाने की बात कही जा रही है। मछलीशहर क्षेत्र के उतिराई विद्युत उपकेंद्र में लगे 5 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के कारण तीन दिन से आपूर्ति बाधित है। इसके चलते 40 गांवों में अंधेरा है। बड़ेरी बाजार के समीप स्थित उक्त उपकेंद्र के पैनल में खराबी आने के कारण 40 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कुछ गांवों में बरसठी उपकेंद्र से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। इसके बाद भी 40 गांवों में तीन दिन से अंधेरा है। चार गांव बड़ेरी, महमदपुर, पालपुर और एक अन्य स्थान पर आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उधर, शाहगंज क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में 12 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 29 जुलाई को फुंक गया था। इसके बाद से ग्रामीणों को रात में अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता अनुराग गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर से 17 घरों के कनेक्शन चल रहे हैं। ओवरलोड के कारण यह ट्रांसफाॅर्मर दो महीनों में चार बार जल चुका है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उधर, शहर हो या गांव, ट्रांसफाॅर्मर जल जाने पर सभी जगह इसकी समय से उपलब्धता नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्कशाप में एक दिन में ट्रांसफाॅर्मर रिपेयर करने की क्षमता महज 20 से 30 की है जबकि इसकी तुलना में हर दिन 60 से 70 ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। इसके चलते वर्कशाप से ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। स्थिति यह है कि 100 जगहों से यदि ट्रांसफाॅर्मर की मांग हो रही है तो अधिकतम 20 स्थानों पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र का कहना है कि जिले में जो भी ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं उन्हें तत्काल रिपेयर कर लगवाने को कहा गया है। जिन स्थानों पर समस्या पैदा हुई है, वहां के अधिकारियों से बात कर समाधान कराएंगे। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed