फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 10 protests were held, yet liquor shops were opened near the college and temple

Jaunpur News: 10 से ज्यादा बार प्रदर्शन, फिर भी कॉलेज और मंदिर के पास खुलीं शराब की दुकानें

Tue, 29 Apr 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
More than 10 protests were held, yet liquor shops were opened near the college and temple
जौनपुर। जिले में आबकारी विभाग की तरफ से मार्च में शराब के दुकानों की लाटरी की गई। लापरवाही का आलम यह रहा कि शराब की दुकानें स्कूल-कॉलेज, मंदिर व अस्पताल के आसपास खोल दी गईं। मार्च से अब तक 10 से अधिक लोग विरोध प्रदर्शन दुकानें हटाने की मांग कर चुके हैं। वहीं आबकारी विभाग का सीधे कहना है कि उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। आबकारी विभाग के नियमानुसार धार्मिक स्थलों, स्कूल, कॉलेज या अस्पताल के आसपास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। बावजूद लॉटरी के समय इन नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानें आवंटित की गईं। ऐसा जिले में 20 से अधिक क्षेत्रों में देखा जा सकता है। बाल संरक्षण आयोग की ओर से भी यही दिशानिर्देश दिए जाते हैं स्कूल-कॉलेज के आसपास कोई भी नशे की दुकानें नहीं होनी चाहिए। लेकिन इन दुकानों से होने वाली आय के कारण आयोग भी कोई एक्शन नहीं लेता। हैरानी के बाद यह है कि चाहे बाल संरक्षण आयोग की बैठक हो या फिर कोई और, सभी बैठकों में जिलाधिकारी शामिल रहते हैं। जिलाधिकारी खुद भी इन बातों निर्देश देते हैं, लेकिन जब बात शराब की दुकानों के आंवटन की हो तो खुद बैठ कर लॉटरी निकलवाते हैं। ऐसे में शासन या फिर आयोग के निर्देश सिर्फ कागजी फरमान ही साबित होते हैं। शहर और गांव मिलाकर जिले में 10 से अधिक जगहों पर महिलाओं ने प्रदर्शन कर दुकान हटाने की मांग की। आबकारी विभाग व क्षेत्रीय अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त तो करा दिया गया लेकिन दुकानें जस की तस संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

जिले में देसी, अंग्रेजी,भांग की कुल 497 दुकानें-जिले में आबकारी विभाग की मार्च में लाटरी के तहत दुकानों का आवंटन किया गया। इसके तहत कुल 497 दुकानें आवंटित की गईं, जिसमें 280 देसी, 160 कंपोजिट (अंग्रेजी व बीयर), 57 भांग की दुकानें शामिल हैं। मानक के अनुरूप नगर निगम में 50 मीटर, नगर पालिका परिषद जौनपुर व नगर पंचायत में 75 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का मंदिर व विद्यालय के पास दुकानें नहीं होनी चाहिए। बावजूद शहर से लेकर ग्रामीणांचल में मानक के विपरीत शराब की दुकानें खोल दी गई है।
विज्ञापन

केस एक- सद्भावना पुल तिराहे पर शराब की दुकान खोली गई है। इसके समीप नखास में ही प्राथमिक विद्यालय व नव दुर्गा मंदिर खुला हुआ है। इससे बीच तिराहे पर इतनी संख्या में बाजार का वातावरण खराब हो रहा है। उधर से गुजरने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस -2 मड़ियाहूं नगर के वाराणसी रोड पर स्थित शराब की दुकान से 50 मीटर दूरी पर चिल्ड्रेन गाइड स्कूल व गुरुद्वारा स्थित है। सभी दुकान आबादी के बीच में है। इसको लेकर दुकान के विरुद्ध स्वयंसेवी संगठनों ने दर्जनों बार उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर दुकान को यहां से अन्यत्र हटाने की भी मांग किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

केस-3 चौकियां के समीप आबकारी विभाग की दुकान खोली गई हैं। इसके समीप भी भगवान हनुमान का मंदिर है। यहां से आने वाले यात्रियों की बस पास में उतरती है। इससे उन्हें व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed