फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More fever patients came to the health fair

Jaunpur News: स्वास्थ्य मेले में बुखार के ज्यादा पीड़ित आए

Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
More fever patients came to the health fair
जन आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का चेकअप करते डॉ0 श्री निवास निगम। संवाद
जौनपुर। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें खांसी व बुखार के ज्यादा मरीज आए।
विज्ञापन

पीएचसी नेवढ़िया में चिकित्साधिकारी डॉ.अश्वनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कुल 65 मरीजों का इलाज किया गया। सिंगरामऊ : पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में 240 मरीजों का इलाज हुआ।
राजाबाजार : पीएचसी पर एलटी अंगद सिंह व वार्डबॉय संजय प्रजापति ने 15 मरीजों को दवाइयां दीं। गद्दोपुर पीएचसी पर डाॅ.अमित कुमार सोनी व स्टाफ नर्स हेमलता सिंह ने 21 मरीजों का इलाज किया। लोहिंदा पीएचसी पर चिकित्सक के न होने से फार्मासिस्ट राकेश कुमार व एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने 17 मरीजों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सीएचसी महराजगंज में उपचार कराने की सलाह दी। पूरालाल केंद्र पर चिकित्सक व फार्मासिस्ट नहीं थे। स्वीपर राजकुमार ही मौजूद रहे। यहां किसी मरीज का इलाज नहीं हुआ। चंदवक : डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत हिसामपुर, बजरंगनगर और हीरापुर-मचहटी गांवों में मेले में 132 का इलाज किया गया। जफराबाद : पीएचसी पर डाॅ.धर्मेश पटेल के नेतृत्व में 26 मरीजों का इलाज किया गया। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर डाॅ.आरके यादव ने 26 का इलाज किया गया। तेजीबाजार : पीएचसी पर डा.श्रीनिवास निगम के नेतृत्व में 53 मरीजों का इलाज हुआ। गौराबादशाहपुर : मुफ्तीगंज सीएचसी के तहत पीएचसी बगथरी में 20 का इलाज किया गया। बारी पीएचसी पर डाॅ.अखिलेश सोनकर ने 12 मरीजों का इलाज किया। थानागद्दी : पीएचसी पर डाॅ.राजेंद्र राव के नेतृत्व में 36 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

खेतासराय : पीएचसी बीबीगंज में डाॅ.मसूद अहमद खान के नेतृत्व में 21 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी मदरहा में डाॅ.सुधाकर चौहान ने 15, पीएचसी ताखा में डाॅ.स्मृति यादव ने 24, सोंधी पीएचसी में डाॅ. विवेकानंद कुशवाहा की देखरेख में 29 का इलाज हुआ। पीएचसी सोंगर में डाॅ.फैज़ान अहमद ने 20, पीएचसी मेहरवा में डाॅ.सुधा ने 17 का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed