फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Monu and Jyoti won the 200 meter race in the athletics competition.

Jaunpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में मोनू और ज्योति ने मारी बाजी

Wed, 24 Dec 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Monu and Jyoti won the 200 meter race in the athletics competition.
पूविवि- लंबी दौड़ में शामिल छात्राएं। विवि
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स पुरुष व महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर पुरुष दौड़ में टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के मोनू कुमार झा प्रथम, पीजी कॉलेज गाजीपुर के महफूज अली द्वितीय और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के शिवाकांत वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पीजी कॉलेज गाजीपुर की ज्योति उपाध्याय प्रथम, पीजी कॉलेज गाजीपुर के अर्पित सिंह राजपूत द्वितीय और मालती सिंह महाविद्यालय जौनपुर की आसनी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर पुरुष दौड़ में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के दिवाकर पासवान प्रथम, टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के मोनू कुमार झा द्वितीय, पीजी कॉलेज गाजीपुर के श्रवण यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पीजी कॉलेज गाजीपुर के निक्की प्रथम, मालती सिंह महाविद्यालय जौनपुर की आसनी यादव द्वितीय, शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर की सीतू पाल तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में आशा पीजी कॉलेज गाजीपुर के शिवानी साहू प्रथम, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के आंचल यादव द्वितीय और पीजी कॉलेज गाजीपुर के रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष में पीजी कॉलेज गाजीपुर के मनीष यादव प्रथम, टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के अंकित द्वितीय, पीजी कॉलेज गाजीपुर के रवि तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ पुरुष वर्ग में पीजी कॉलेज गाजीपुर के सरवर यादव प्रथम, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के संग्राम सिंह द्वितीय, शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर के सुनील यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बीरेंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर की नैन्सी यादव प्रथम, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर की प्रतीक्षा कुमारी द्वितीय और पीजी कॉलेज गाजीपुर की रागिनी कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इनसेट
लंबी कूद में नितिन पाल प्रथम, शिवम दूसरे स्थान पर रहे
लंबी कूद पुरुष वर्ग में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के नितिन पाल प्रथम, राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ जौनपुर के शिवम द्वितीय, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के दिलशाद अली तृतीय रहे। महिला वर्ग में राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ की पलक सिंह प्रथम, पीजी कॉलेज गाजीपुर की रीना यादव द्वितीय, ब्रम्हलीन श्री पुजारी महाराज पीजी कॉलेज जौनपुर की अंजली यादव तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में आरएनकेएमएम जमानिया गाजीपुर के अंशु प्रथम, कुशवाहा शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर के निलेश द्वितीय, शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर के मो. बेलाल तृतीय रहे। महिला वर्ग में शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर की नेहा कुशवाहा प्रथम, शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर की प्राची कुमारी द्वितीय, राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज जौनपुर की उपमा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। अंपायर की भूमिका में दिनेश जायसवाल, कृष्णा यादव, निलेश यादव रहे। इस मौके पर सचिव खेलकूद परिषद प्रो. शेखर सिंह, आयोजन सचिव प्रो. चन्द्रभान सिंह, प्रो. संजय नारायण, प्रो. एसएस प्रसाद, डा. सत्य प्रकाश सिंह, डा. अच्छे लाल यादव, डा. अखिलेश गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed