फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Money transaction, old rivalry could be the reason for murder

Jaunpur News: पैसों का लेनदेन, पुरानी रंजिश हो सकती है हत्या की वजह

Fri, 08 Mar 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Money transaction, old rivalry could be the reason for murder
बक्शा। प्रमोद यादव की हत्या कर भागने वाले तीन बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस बृहस्पतिवार को घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर स्थित बरगुदर पुल तक सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। इसमें जहां बदमाश सड़क पर गिरे वहां सीसीटीवी में दो बदमाशों को देखा गया। इस दौरान उन्हें एक बदमाश अपनी बाइक पर बैठाकर बेल्छा गांव की ओर भागता दिख रहा है। पुलिस कयास लगा रही है कि हत्या का कारण पैसों का लेनदेन या फिर गांव की पुरानी रंजिश हो सकती है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से 5 किलोमीटर आगे स्थित लालाबाजार में शराब की दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। यहां एक बाइक पर सवार दो बदमाश खराब सड़क के कारण गिरते दिखाई दिए। दोनों में से पीला जैकेट पहने बदमाश गाड़ी चला रहा था। वहीं काला जैकेट पहना बदमाश पीछे बैठा था। इस दौरान ये दोनों सामने की ओर से परीक्षा देकर लौट रहीं कुछ लड़कियों से टकरा गए और लड़कियों के विरोध करने पर पिस्टल निकाल कर लहराते दिखे। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने इन दोनों को अपनी गाड़ी पर बैठाया और बेल्छा गांव की ओर भाग निकला। इसके बाद बरगुदलपुर स्थित भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज का सीसीटीवी खंगाला गया। इसमें एक बाइक पर केवल दो बदमाश जाते दिखे। इसमें पीली जैकेट पहना बदमाश गाड़ी चला रहा और काली जैकेट व सफेद जूता पहना बदमाश पीछे बैठा दिखा। काली जैकेट पहने बदमाश ने अपना चेहरा अपने हाथ से ढका था। वहीं गाड़ी चलाने वाला बदमाश गमछे से अपना मुंह ढंका था। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के भागने से पता चल रहा है कि ये बदमाश बाहरी नहीं है। आस-पास के ही क्षेत्र के हैं। पुलिस के मुताबिक ब्याज पर पैसों के लेनदेन या फिर गांव की पुरानी रंजिश ही घटना का कारण हो सकती है। इन्हीं दो पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त बाइक अजय सिंह के नाम पर
प्रमोद यादव की घटना को अंजाम देने में उपयोग की गई बाइक की जब पुलिस ने जांच की तो बाइक अजय सिंह के नाम की मिली। इस बाइक के गायब होने की सूचना बक्शा पुलिस को बीते 2 मार्च को मिली थी। बृहस्पतिवार को अजय सिंह के यहां काम करने वाले शिवम सिंह द्वारा बाइक चोरी की तहरीर दिलाई गई। शिवम प्रतापगढ़ का रहने वाला है और बिजली मिस्त्री है। अजय सिंह ठेकेदार हैं। शिवम इन्हीं के अधीन काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed