फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mobile breaks while dancing, clashes

नाचते समय मोबाइल टूटा, भिड़े घराती-बराती

Sun, 15 Mar 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mobile breaks while dancing, clashes
शाहगंज। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में शुक्रवार की शाम आई बरात में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हो गई। इसमें दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष से कई राउंड फायरिंग की गई। गांव में दहशत फैल गई। एक मनबढ़ युवक की पिटाई कर बरातियों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के माहुल बाजार निवासी रामचेत के पुत्र अच्छेलाल की शादी ताखा पूरब चिरैया मोड़ निवासी दयाराम सेठ की पुत्री शिवांगी से तय थी। शुक्रवार की शाम बारात आई तो बरातियों के स्वागत के बाद द्वारचार की रस्म हुई। बराती डांस कर रहे थे। घराती पक्ष का एक युवक मोबाइल से फोटो खींच रहा था। किसी के धक्के से मोबाइल गिरकर टूट गया। इस पर डांस कर रहे युवकों और घराती पक्ष के मनबढ़ युवकों से कहासुनी होने लगी। मौके पर लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। जयमाल की तैयरी शुरू हुई। दूल्हा स्टेज पर बैठा था और उसके भाई भी स्टेज पर मौजूद थे। उसी दौरान गांव के मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। दूल्हा अच्छेलाल, भाई सूरज समेत छह से अधिक लोग घायल हो गए। मनबढ़ों ने स्टेज पर भी जमकर तोडफ़ोड़ की। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। मौके पर लोगों ने एक हमलावर युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि उक्त युवक ने ही हवाई फायरिंग की थी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रात में ही अपनी मौजूदगी में शादी की रस्म सम्पन्न कराई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह का कहना है कि बरात में कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ व मारपीट की थी। हवाई फायरिगि की सूचना अफवाह है। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed