{"_id":"674a0e6440e1c48bb9053994","slug":"mo-in-basketball-hassan-college-captured-the-title-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-125774-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बास्केटबाॅल में मो. हसन कॉलेज ने किया खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बास्केटबाॅल में मो. हसन कॉलेज ने किया खिताब पर कब्जा
विज्ञापन
तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बास्केटबाॅल कोर्ट पर जनपद स्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता एवं बॉक्सिंग रिंग में बालक-बालिका वर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मो. हसन कॉलेज की टीम ने खिताब जीता।
बास्केटबाॅल स्पर्धा में जनपद की सात टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन काॅलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी सिंह ने किया। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. विजय कुमार सिंह, टीडी कॉलेज के संगीत के आचार्य डॉ. नरेंद्र पाठक उपस्थित थे। क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा और उप क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
बास्केटबाॅल स्पर्धा के पहले चक्र में एक मैच टाई रहा। दूसरे चक्र का पहला मैच एसएस पब्लिक स्कूल और मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय के मध्य खेला गया। इसमें मां दुर्गा की टीम 21-18 से विजेता हुई। दूसरा मैच मो. हसन इंटर कॉलेज और दिवाकर क्लब के मध्य हुआ। इसमें मो. हसन की टीम 20-7 से विजेता हुई। फाइनल मैच मां दुर्गा विद्यालय और मो. हसन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें मो. हसन की टीम ने मां दुर्गा विद्यालय को 31-14 से पराजित किया। मो. हसन की ओर से अकील और प्रियांशु ने बेहतर प्रदर्शन किया। बास्केटबाल के निर्णायक के रूप में रहमतउल्लाह, विवेक श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, नीरज कुमार, श्रवण कुमार मौर्या और चंदन सिंह रहे।
विज्ञापन
जूनियर बालिका बॉक्सिंग 44-46 किग्रा भार वर्ग में अक्षरा विश्वकर्मा प्रथम, लक्ष्मी सिंह द्वितीय और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अंजली एवं संध्या यादव रहीं। 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में अदिति विश्वकर्मा प्रथम, धम्मरत्ना बौद्ध द्वितीय, जबकि तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सरस्वती एवं खुशी विश्वकर्मा को मिला। जूनियर बालक बॉक्सिंग 54-57 किग्रा भार वर्ग में मो. फैज प्रथम, युवराज द्वितीय और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से स्नेहिल एवं अंश मौर्या रहीं। 44 से 46 किग्रा भार वर्ग में बुद्धघीरज बौद्ध प्रथम, अंश विश्वकर्मा द्वितीय, प्रथम तिवारी तृतीय, 46 से 50 किग्रा भार वर्ग में आदित्य कुमार प्रथम, प्रिंस यादव द्वितीय, संयुक्त रूप से तृतीय माइकल और आदित्य कुमार को मिला। निर्णायक शशि कुमार यादव, सिद्धार्थ यादव, आर्यन यादव, सिद्धार्थ कुमार, मुकेश कुमार, अक्षय विश्वकर्मा, नवनीत पाल टाइगर रहे। पुरस्कार वितरण क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने किया।