{"_id":"62321d38da490a5aa9136b7d","slug":"mlc-elections-5-candidates-including-surendra-pathak-took-the-nomination-from-bsp-jaunpur-news-vns6434672167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव ः बसपा से सुरेंद्र पाठक समेत 5 उम्मीदवारों ने लिया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव ः बसपा से सुरेंद्र पाठक समेत 5 उम्मीदवारों ने लिया पर्चा
विज्ञापन
जौनपुर। एमएलसी के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया। लेकिन पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि बसपा से सुरेंद्र पाठक समेत पांच लोगों ने पर्चा लिया। इसके पहले वर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू समेत दो लोगों ने पर्चा ले लिया था। अब माना जा रहा है कि होली के बाद 19 मार्च को अधिकांश प्रत्याशी नामांकन करेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए पार्टी से डा. मनोज कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वह प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।
चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। जिलाधिकारी कोर्ट को ही नामांकन कक्ष बनाया गया है। मतदान नौ अप्रैल को होना है। पहले पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। इसमें बसपा से सुरेंद्र पाठक ने एक सेट में, भारतीय उत्तम सेना से योगेश कुमार ओझा ने एक सेट में, निर्दल भानु प्रकाश ने एक सेट में पर्चा लिया है। वहीं पूर्व में बृजेश कुमार सिंह एक सेट में, निर्दलीय ऊषा सिंह ने एक सेट में पर्चा ले चुकी हैं। विधान परिषद सदस्य के लिए जिले में नामांकन 19 मार्च तक होगा। इसके लिए पूर्व में चुनाव तिथि जारी की गई थी। पूर्व में ही जारी की गई नई तिथि के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। मतदान नौ अप्रैल को तो मतगणना 12 अप्रैल को होगी। एमएलसी चुनाव में सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक मतदाता होते हैं। इसमें नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष, नगर पालिक व नगर पंचायतों के सभासद व अध्यक्ष, विधायक, विधान परिषद सदस्य बतौर मतदाता मतदान करेंगे।