फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLC Chunav Result Brijesh Singh Prinsu became MLC for the second time with record votes

MLC Chunav Result: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश सिंह प्रिंसू रिकार्ड मतों से दूसरी बार बने एमएलसी

Tue, 12 Apr 2022 11:33 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 AM IST
सार

एमबीए तक की पढ़ाई करने वाले बृजेश सिंह प्रिंसू पर तीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वहीं, उनके पास कुल अचल संपत्ति 90 लाख 75 हजार की है।

विज्ञापन
MLC Chunav Result Brijesh Singh Prinsu became MLC for the second time with record votes
पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश सिंह प्रिंसू रिकार्ड मतों से जीते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी बृजेश सिंह प्रिंसू लगातार दूसरी बार एमएलसी बने हैं। इस बार वे भाजपा से चुनाव लड़ रहे थे, जबकि पिछली बार बसपा से चुनाव जीते थे। 9 अप्रैल को हुए चुनाव में पड़े मतों की गिनती मंगलवार को दो घंटे में दस बजे तक ही पूरी हो गई। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू 2357 मतों से विजयी हुए।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 3961 मतों में भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू को 3130 मत, सपा प्रत्याशी डॉक्टर मनोज यादव को 772 व निर्दल प्रत्याशी भानू प्रसाद को 11 मत मिले। 51 मत अवैध घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में बृजेश सिंह प्रिंसू बसपा से एमएलसी बने थे। उस समय पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी बसपा में थे लेकिन, उनके बसपा से बाहर होने के बाद एमएलसी ने पार्टी से दूरी बना ली। बृजेश सिंह प्रिंसू धनंजय सिंह के सबसे करीबियों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह और बृजेश सिंह प्रिंसू ने जिला पंचायत चुनाव में ऐसी रणनीति बनाई कि जनपद में भाजपा और सपा के दिग्गज नेता तक हैरान रह गए। अपना दल एस के सहयोग से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली।

सिटिंग एमएलसी और भाजपा के प्रत्यासी बृजेश सिंह प्रिंसू सदर तहसील क्षेत्र के बैजापुर के निवासी हैं। उनके पास जीप, बुलट, दो ट्रक, फार्चुनर और स्कार्पियों तो पत्नी के पास क्रेटा गाड़ी है। जबकि उनके पास दो तोला के आभूषण हैं, जिसकी कीमत एक लाख 25 हजार है।

वहीं पत्नी के पास दस तोला सोने के आभूषण हैं, जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार है। वहीं उनके पास एक लाख रुपये कीमत की 32 बोर एनपीबी रिवाल्वर भी है। इस तरह प्रिशू की कुल चल संपत्ति 89 लाख 51 हजार 212 रुपये है। जबकि पत्नी के चल संपत्ति 21 लाख 24 हजार 44 रुपये की संपत्ति है।

बृजेश सिंह की आय का श्रोत एमएलसी का वेतन और ट्रकों से मिलने वाला भाड़ा है, जबकि पत्नी के नाम एक पेट्रोल पंप है जो उनकी आय का माध्यम है। इस तरह बृजेश सिंह के पास कुल अचल संपत्ति 90 लाख 75 हजार की है। जबकि उनके ऊपर 32 लाख 74 हजार 998 रुपये और पत्नी के ऊपर 30 लाख 44 हजार 642 रुपये का कर्ज है। एमबीए तक की पढ़ाई करने वाले बृजेश सिंह प्रिंसू पर तीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed