फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA worshiped land for oxygen plant

मल्हनी विधायक लकी यादव ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए किया भूमि पूजन

Tue, 25 May 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
MLA worshiped land for oxygen plant
नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को पहुंचे मल्हनी विधायक लकी यादव ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए भूमि पूजन किया। विधायक ने 20 जून तक प्लांट बनकर तैयार हो जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

दोपहर में पहुंचे विधायक ने पंडित सौरभ मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन कर फावड़ा मारकर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल गरीबों के लिए वरदान है। ऐसे में जो भी सुविधा संभव होगी, उसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि अधिकतम 15 जून तक प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल में बाउंड्रीवाल न होने पर डीएम से मिलकर बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में अगले माह तक दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. हरिश्चंद्र, राजेश सिंह, डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. जनार्दन यादव, रणधीर यादव, ओमप्रकाश, उमेश राव, प्रदीप कुमार, नितेश यादव, हेमंत मिश्र, महाबीर यादव, संघर्ष यादव, राजबहादुर यादव, बच्चा यादव, रामधारी पाल, सोचनराम विश्वकर्मा, रामयश यादव, रामबुझारत यादव, वेदप्रकाश यादव, गुलाब यादव आदि मौजूद रहे। संचालन बीपीएम सौरभ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed