फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA's effigy burnt in protest against shabby road

जर्जर सड़क के विरोध में फूंका विधायक का पुतला

Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA's effigy burnt in protest against shabby road
09- सुजानगंज में गड्ढायुक्त सड़कों के विरोध में क्षेत्रिय विधायक सुषमा पटेल का पुतला जलाते हिन्दू - फोटो : JAUNPUR
सुजानगंज। क्षेत्र के सुजानगंज-मुंगरा बादशाहपुर मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने धीरज गुप्ता के नेतृत्व में मुंगरा बादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओ ने कहा कि सड़कों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आये दिन कोई न कोई घटना इसकी वजह से होता रहता है। लेकिन वर्तमान विधायक सुषमा पटेल एक बार भी विकास के बारे में नहीं सोचती। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर विकास कार्य न करने और भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारे बाजी की। धीरज गुप्ता ने कहा कि सड़कों को लेकर कई बार विधायक को फ़ोन किया गया तो किसी बात को सुनने को तैयार नहीं होती। सड़क के अतिरिक्त भी यदि किसी मुद्दे पर उनसे कहा जाता है तो कहती हैं कि आप लोगों का वोट हमें नहीं मिला है। जिससे क्षुब्ध होकर हियुवा के कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका और विरोध में नारे भी लगाए। इस मौके पर चमन तिवारी, सतेंद्र तिवारी, विश्वजीत सिंह, विशाल मिश्र, गोलू, शनि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed